#बालाघाट
पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया पौधारोपण
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा गोद ग्राम भटेरा में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. गजानन कटरे के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने नीम एवं आम के पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही गार्डन एवं आसपास के परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा समाज में सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#highereducation #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya