#बालाघाट
मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 200 से अधिक न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित
उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जारी एडवाइजरी के पालन में जिला न्यायालय बालाघाट एवं तहसील न्यायालय लांजी, कटंगी तथा वारासिवनी के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय बालाघाट में विशेष मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्राणेश कुमार प्राण ने प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बालाघाट, विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी श्री रघुबीर प्रसाद पटेल एवं सिविल सर्जन श्री निलय जैन की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
शिविर में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सीय सलाह प्रदान की गई। इस दौरान प्रथम जिला न्यायाधीश एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्रीमती तब्बस्सुम खान, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नीरज कुमार सोनी, श्री अविनाश छारी, श्री सौरभ गोस्वामी, श्री राज पाण्डे, श्रीमती निहारिका व्यास, श्री ईशान डेंगुला सहित न्यायिक कर्मचारी एवं मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण ने बताया कि उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। इसी के तहत जिला न्यायालय बालाघाट, कुटुम्ब न्यायालय बालाघाट तथा तहसील न्यायालय कटंगी, लांजी एवं वारासिवनी में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण के साथ चिकित्सीय सलाह भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय के लिए संचालित विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सतीश शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ का शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#healthminmp
#socialwelfaremp
8 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026