गंगापुर: हिंगोटिया ग्राम पंचायत में शॉर्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग, भैंस के साथ भेड़ बकरी जिंदा जली
शॉर्ट सर्किट के चलते छप्पर में आग लगने से 5 लाख के सोने के जेवरात सहित 3 लाख खाक हो गए। इस दौरान आग लगने से बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात नगदी सहित एक भैंस और भेड़ बकरी जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। पीड़ित की सूचना पर राजस्व विभाग के गिरदावर में पटवारी ने मौका रिपोर्ट तैयार की है।साथ ही सदर थाना पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।