गंगापुर: जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में योगदान देने के लिए आगे आए व्यापारी, उद्यमी एवं जागरूक नागरिक
जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में योगदान देने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर रवि वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट में गंगापुर सिटी के व्यापार महासंघ अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी के व्यापार मंडल के पदाधिकारी,रीको औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष, कपड़ा व्यापारी संघ, लायंस क्लब,भारत विकास परिषद, श्याम परिवार सेवा समिति आदि के पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की।