गंगापुर: गंगापुर सिटी के पास रेलवे ट्रैक पर पोल से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
गंगापुर सिटी के पास रेलवे ट्रैक पर बिजली के पोल पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। आरपीएफ की सूचना पर पीलोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर गंगापुर अस्पताल लेकर आई। आज पोस्टपोर्टम कराकर शव परिजनों को दिया गया। मृतक की पहचान छोटे लाल बैरवा पुत्र लक्ष्मण बैरवा निवासी तेजगांव के रूप हुई है।