गंगापुर: प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाकर ग्रेवल डलवाकर सीसी सड़क कराई निर्मित
अनंतपुरा में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत पीडबल्यूडी विभाग के अंतर्गत स्वीकृत सीसी रोड के निर्माण कार्य से डीएम के निर्देशन में टोडाभीम की उपखण्ड अधिकारी सुनीता मीना एवं तहसीलदार रवि शर्मा द्वारा अतिक्रमण हटवाकर ग्रेवल डलवाकर सड़क निर्माण कार्य करवाया गया| उपखण्ड अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि राउमावि गोरडा के खेल मैदान में से अतिक्रमण हटवाया।