गंगापुर: गंगापुर सिटी जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी ने जिलेवासियों से की मतदान की अपील
जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के द्वितीय चरण में टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान दिवस 26 अप्रैल पर जिलेवासियों की सक्रिय भागीदारी एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु मतदाताओं से मतदान की अपील की। जिला कलक्टर ने कहा कि टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए गंगापुर सिटी से मतदान करने वाले सभी मतदाता मतदान करें।