गंगापुर: जिला कलक्टर ने किया उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण
डीएम डॉ गौरव सैनी ने निरीक्षण के दौरान प्रातः कार्यालय समय पर गंगापुर सिटी के उपखण्ड कार्यालय के 02 कार्मिक अनुपस्थित अथवा लेट पाए गए। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी अनूप सिंह को दिए गए हैं। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि उक्त लेट आने वाले अथवा अनुपस्थित कार्मिकों को जिला कलक्टर के निर्देशानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।