बाढ़: हत्या के आरोप में लल्लू मुखिया के घर की कुर्की जब्ती
Barh, Patna | Jul 22, 2025 बाढ़ के कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में मंगलवार को लगभग 11 बजे कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। एएसपी बाढ़-1 राकेश कुमार के नेतृत्व में बाढ़ अनुमंडल के लगभग सभी थानों की पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया पर एक व्यक्ति कमलेश कुमार की हत्या का आरोप है।