बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के धनावाँ गांव में ब्राह्म स्थान मोड़ के पास मिली अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Barh, Patna | Jul 20, 2025 बाढ थाना क्षेत्र के धनावाँ गांव के ब्राह्म स्थान मोड़ के पास झाड़ी से एक अज्ञात महिला का शव रविवार को लगभग 10 बजे बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सहायक पुलिस अधीक्षक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में शुरू कर दी है।