बाढ़: टाउन गंगा तट सफाई में बाढ़ को देश में मिला 26वां स्थान, नगर परिषद अध्यक्ष ने जनता को दी बधाई
Barh, Patna | Jul 19, 2025 दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में 2024-25 स्वच्छता सर्वेक्षण कराने के बाद स्वच्छता के आधार पर शहरों का चुनाव किया गया था। जिसमें बाढ़ शहर को गंगा तट की सफाई में 26 वां स्थान मिला है। जबकि पूरे बिहार में स्वच्छता में 19 वां और जिले में प्रथम है। बाढ़ नगर अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गायमाता ने शाम 7 बजे खुशी जाहिर की और बाढ़ की जनता को बधाई दी है।