बाढ़: बाढ़: बेटे से प्रताड़ित दंपत्ति ने अलखनाथ घाट पर गंगा में लगाई छलांग, पति बचा, पत्नी डूबी
Barh, Patna | Jul 20, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के अलखनाथ घाट में बेटे से प्रताड़ित होकर बुजुर्ग माँ और पिता दोनों गंगा में डूबकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के उद्देश्य से रविवार की सुबह 8 बजे गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति को तो बचा लिया गया लेकिन बुजुर्ग महिला डूब गई। दोनों नालंदा के पावापुरी के रहने वाले बताए जाते हैं। मौके पर पुलिस पहुंची।