बाढ़: बाढ़ के उमानाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने दूसरी सोमवारी को ली NCC जवानों की मदद
Barh, Patna | Jul 21, 2025 बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की तथा जलाभिषेक किया। इस अवसर पर सुबह साढ़े 9 बजे तक अत्यधिक भीड़ बनी रही। मंदिर में भीड़ को देखते हुए प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। वहीं इस बार 38 बिहार बटालियन NCC की भी मदद ली गई थी।