बाढ़: बाढ़ के अलखनाथ मंदिर में लड़की के परिजनों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा, शिक्षक ने कराई शादी
Barh, Patna | Jul 21, 2025 बाढ़ के अलखनाथ मंदिर में काजरथ घाट के सरकारी स्कूल में पदस्थापित शिक्षक प्रवीण कुमार ने रविवार को बड़हिया की रहने वाली सुषमा कुमारी से विवाह कर लिया। जानकारी के अनुसार पिछले डेढ़ वर्षों से दोनों में प्रेम था। बंद कमरे में परिजनों ने देख लिया उसके बाद दोनों की शादी करा दी। पूरे मामले की जानकारी सोमवार को सुबह 8 बजे प्राप्त हुई।