हल्द्वानी: विशेष सफाई अभियान के तहत आज मेयर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने सुभाष नगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
नगर निगम की टीम ने अभियान के तहत सड़क, नालियों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्य किया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।
📍 सुभाष नगर, हल्द्वानी
📰 I7 News | खबर वही, जो जरूरी है
#Haldwani #SubhashNagar #SafaiAbhiyan #NagarNigamHaldwani #MayorHaldwani #SwachhHaldwani #CleanHaldwani #UttarakhandNews #HaldwaniNews #I7News #I7NewsLive #NainitalNews
Haldwani, Nainital | Aug 11, 2026