मड़ावरा: मड़ावरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत चार ग्राम पंचायतों में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
मड़ावरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत धुरवारा, प्यासा, डोंगराखुर्द एवं लुहर्रा में जल अर्पण कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान जल अर्पण, जल शपथ एवं जल बंधन कार्यक्रम संपन्न कराया गया तथा संबंधित ग्राम पंचायतों को योजना का हस्तांतरण किया गया।