आबू रोड: आबूरोड रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली का मामला, स्टॉल-ट्रॉली पर कब्जे और फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर संचालित स्टॉल और ट्रॉली के संचालन को लेकर अवैध दस्तावेज तैयार करने तथा जबरन वसूली के आरोप में जीआरपी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोगाराम निवासी गुड़ा माताजी, जिला पाली और मेहुल जिंदल निवासी आबूरोड के रूप में हुई है