आबू रोड: आबूरोड के सांतपुर में बुजुर्ग महिला के साथ हुई धोखाधड़ी, पीड़िता ने जमीन हड़पने का लगाया आरोप, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज
आबूरोड में एक बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की एस.पी. को की गई शिकायत के बाद रीको पुलिस थाने में अहमदाबाद और आबूरोड के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।सांतपुर निवासी थावरी देवी भील ने रीको थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन, जो सातपुर चामुंडा फली में स्थित है