जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में सोशल मीडिया पर धारदार हथियारों के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत आबूरोड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन तेज धारदार छुरियां बरामद की गई हैं। साथ ही एक आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी भी ब्लॉक करवाई गई है।