कसरावद: हाईवे पर 5 दिन से खड़ा राखड़ से भरा कैप्सूल वाहन, हादसे में बाल-बाल बचे दो बाइक सवार
नगर के नए बस स्टैंड की खड़ी उतार पर राखड़ से भरा कैप्सूल वाहन पिछले पांच दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब हालत में खड़ा है। मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही का अत्यधिक दबाव होने से यह वाहन हादसे का कारण बनता नजर आ रहा है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे इसी मार्ग पर एक हादसा होते-होते टल गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है