निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता जागरूकता के प्रसार के उद्देश्य से आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र, मतदान का महत्व, निष्पक्ष निर्वाचन, युवा मतदाताओं की भूमिका, भारतीय निर्वाचन आयोग तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की सहभागिता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने वक्तृत्व कौशल, तर्क क्षमता एवं विषय की समझ का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की समझ विकसित करना तथा भविष्य में जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में आरुषि पंचोली प्रथम,लक्ष्मी कलाल एवं डाली कुम्हार द्वितीय,तृतीय स्थान पर धृुव धाकड़ रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ पुष्कर राज मीणा ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवा पीढ़ी की सक्रिय भूमिका पर बल दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ ऋचा अंगिरा, प्रो मुकेश कुमार मीणा एवं प्रो अंकित मीणा रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो मूलचंद खटिक ने किया। कार्यक्रम में प्रो. प्रियंका ढाका, प्रो. विनोद कुमारी, प्रो.अनिश कुमार मीना, प्रो. अतुल जैन, प्रो. अतुल कुमार जोशी, प्रो. नेहा जैन एवं विद्यार्थी का उपस्थित रहे। इस प्रकार प्रतियोगिता विद्यार्थियों के ज्ञान, अभिव्यक्ति एवं लोकतांत्रिक चेतना के विकास का एक सार्थक माध्यम बनी।