*जयपुर जिले में उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नौनिहालों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’*
*जिला कलक्टर संदेश नायक ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज*
*तीन दिवसीय अभियान के तहत बूथ दिवस के बाद घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा*
*जयपुर :कमलेश आमेटा, 22 नवंबरउपराष्ट्रपति पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस (SNID) के अवसर पर रविवार को जिला कलेक्टर संदेश नायक ने जेएलएन मार्ग स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदार पटेल पर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक मिलाकर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया ।जिला कलेक्टर ने बताया कि जयपुर प्रथम एवं जयपुर द्वितीय में निर्धारित भूतों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन जयपुर प्रथम में बूथ दिवस पर 148366 वहीं जयपुर द्वितीय में 192761 बच्चों को प्रतिरक्षित किया गया है।
उन्होंने बताया कि बूथ दिवस के बाद आगामी दो दिनों में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों एएनएम आशा सहयोगिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के जिले के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक घर-घर जाकर पिलाई जाएगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे उनके 0 से 5 वर्ष तक के सही बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे ।
उन्होंने बताया कि जयपुर प्रथम में अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं निगरानी के लिए 790 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं इसके अतिरिक्त 140 यूनिट ट्रांजिट एवं 170 मोबाइल टीमें भी तैनात की गई है वही जयपुर द्वितीय में 816 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए इसके साथ ही 153 ट्रांजिट एवं 635 मोबाइल टीमें भी नियुक्त की गई है।
जिला कलक्टर ने अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जयपुर प्रथम के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रवि शेखावत ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर जयपुर द्वितीय में परियोजना निदेशक टीकाकरण डॉक्टर रघुराज सिंह कार्यवाहक सीएमएचओ डॉक्टर सुरेंद्र गोयल और डॉक्टर प्रमिला मीणा ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानसरोवर सेक्टर 12 पर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। जिला कलक्टर ने सभी अभिभावकों से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की है ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक लेने से वंचित न रहे।
Bhilwara, Bhilwara | Nov 22, 2026