काछोला में गूंजा संदेश—दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार
पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई खुराक, लोगों ने लिया पोलियो मुक्त भारत बनाए रखने का संकल्प
आकोला ( रमेश चंद्र डाड) कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. रितेश चौधरी एवं सुपरवाइजर सुमित्रा तिवारी के निर्देशन में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान के दौरान निर्धारित बूथों पर पहुंचने वाले नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
एडवोकेट कुलदीप धाकड़ एवं समाजसेवी नवल कुमार टेलर ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो का खतरा बना हुआ है। ऐसे में संक्रमण दोबारा देश में न लौटे, इसके लिए प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को हर बार पोलियो की खुराक अवश्य दिलानी चाहिए।
इस अवसर पर काछोला बाईपास ट्रांजिट बूथ पर वार्ड बॉय जाहिद अली, नवल कुमार टेलर, रोडवेज परिचालक नटवर सिंह पुरावत, एडवोकेट कुलदीप धाकड़, सांवरिया लाल बलाई एवं सुपरवाइजर सुमित्रा तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।