प्रतापगढ़: ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से पानी की टंकी निर्माण कार्य में अराजकतत्वों के अड़ंगे की की शिकायत
खूझी कला ग्राम पंचायत में वर्षों से मीठे पानी की मांग को लेकर जल जीवन मिशन द्वारा बोरिंग का काम शुरू होने से पहले अराजकतत्वों द्वारा पट्टे की जमीन बताकर उस पर अपना कब्जा होने का दावा किया जा रहा है। बीते सप्ताह राजस्व टीम व पुलिस जब जमीन खाली कराने के लिए मौके पर पहुंची तो गांव के दलित व्यक्ति द्वारा पट्टा की जमीन बताकर निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया गया