प्रतापगढ़: नगर कोतवाली पुलिस ने हाइवे लूट और हत्या के आरोपी को साकेत स्कूल के पास से किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी दीपक भूकर और सीओ सिटी प्रशांत राज के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने साकेत स्कूल के पास से हाइवे पर कैब लूट और चालक की हत्या में शामिल कुख्यात बदमाश साहिल को गिरफ्तार किया। कोतवाल ने शनिवार सुबह 11.30 बजे बताया की सुल्तानपुर निवासी साहिल पर कई जिलों में लूट व चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ जारी है।