प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में आरएसएस का शताब्दी वर्ष पथ संचलन, कम्पनी गार्डन से देशभक्ति नारों के साथ निकली यात्रा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रतापगढ़ में शनिवार शाम 5 बजे भव्य पथ संचलन निकाला गया। यात्रा कंपनी गार्डन से शुरू होकर अंबेडकर चौराहा व मीरा भवन चौराहा होते हुए गुजरी। गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।