प्रतापगढ़: लाखीपुर गांव के युवक ने छोटे भाई की पत्नी पर मकान कब्जा करने की शिकायत पुलिस से की
प्रतापगढ़ जनपद के लाखीपुर गांव निवासी सत्यम मिश्रा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह दो भाई है । उनका छोटा भाई शिवम मिश्रा इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। तलाक का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि छोटे भाई की पत्नी दो दिन पूर्व घर आई और घर में घुसकर पूरे कमरों में ताला लगा दिया।