प्रतापगढ़: औतारपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार
प्रतापगढ़ पुलिस ने शनिवार शाम करीब 4 बजे थाना बाघराय के ग्राम औतारपुर में छापेमारी कर अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़ किया। मौके से अफसर व मो. वकील उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की।