कुंडा: कुंडा तहसील में किसानों का हंगामा, मुआवजे और खाद की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन
कुंडा तहसील परिसर में गुरुवार दोपहर 3 बजे भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। बरसात में गिरे मकानों की जांच कर मुआवजा देने, साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आवारा पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की गई। वहीं, पंचवटी में आयोजित किसान पंचायत में भी प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ रोष जताया गया।