अमरिया: अमरिया क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने निकाला जुलूसे मोहम्मदी
अमरिया क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का जश्न पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया गया। अमरिया, कैंचू टांडा, धुंधरी, सरदार नगर, माधौपुर, उदयपुर, हर्रायपुर, बासखेड़ा, परेवा वैश्य और भिकारीपुर में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। अमरिया जामा मस्जिद से निकले जुलूस में हजारों युवक और बच्चे हरे झंडे लेकर शामिल हुए। नारे-ए-तकबीर और नारे-ए-रिसालत से पूरा माहौल गूंज उठा।