कांके: 12 अक्टूबर को रांची में दिखेगी आदिवासियों की ताकत, कुड़मी के खिलाफ होगा उलगुलान!
Kanke, Ranchi | Sep 28, 2025 RANCHI:झारखण्ड में कुड़मी के खिलाफ आदिवासी गोलबंद होने लगे.अब रांची के मोरहाबादी मैदान में 12अक्टूबर को आदिवासियो का जुटान होगा.इसे लेकर आदिवासी संगठन के लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है.सीरम टोली सरना स्थल पर प्रेस वार्ता कर आदिवासी नेताओं ने अपनी रणनीति और कार्यक्रम की जानकारी दी है.बता दे कि कुड़मी खुद को ST में शामिल होने को लेकर आंदोलन कर रहे है.