कांके: रांची के कांके, नामकुम सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण एसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Sep 28, 2025 रांची स्थित कांके, नामकुम सहित ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडाल का शनिवार देर शाम करीब नौ बजे ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने निरीक्षण किया। इस दौरान सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान पूजा पंडालों और विसर्जन के रूट का निरीक्षण किया गया।