कांके: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Kanke, Ranchi | Sep 28, 2025 रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से रविवार दोपहर करीब 12 बजे दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस मौके पर सिटी एसपी पारस राणा, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों के बीच का संदेश दिया गया कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए।