कांके: रांची के एसी/एसटी थाने में कुड़मी समाज द्वारा आदिवासी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला दर्ज
Kanke, Ranchi | Sep 28, 2025 रांची स्थित एसी/एसटी थाना में रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुड़मी समाज के द्वारा आदिवासी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज कराया गया। इस मौके पर आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा ने कहा कि कुड़मी समाज के द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से सार्वजनिक तौर पर आदिवासी महिलाओं पर गाली-गलौज कर चरित्र हनन और छवि खराब करने जैसे भाषा का उपयोग किया जा रहा है।