कांके: रांची: नेक्सजेन ऑटोमोबाइल मालिक विनय सिंह के छह ठिकानों पर एसीबी की टीम ने की छापेमारी
Kanke, Ranchi | Sep 28, 2025 रांची स्थित नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह के लगभग छह ठिकानों पर रविवार सुबह करीब आठ बजे से एसीबी की टीम छापेमारी कर रही है। एसीबी की टीम विनय सिंह के घर,शोरूम समेत छह अन्य ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही हैं। एसीबी की यह छापेमारी हजारीबाग में जमीन की अवैध जमाबंदी के मामले की जा रही हैं।