कोईलवर: कोईलवर बीस सूत्री की बैठक में जनसमस्याओं का मुद्दा गूंजा, नल-जल अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान का बीडीओ ने दिया निर्देश
कोईलवर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष संजीत रजक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति और जनप्रतिनिधियों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। बीडीओ वीर बहादुर पाठक नेअनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही। बैठक दोपहर 3:30 तक चला।