मेजा: टिकुरी गांव में घर के सामने बंधी दो बकरियां चोरों ने खोल लीं, सुबह घटना की जानकारी होने पर मचा हड़कंप
मेजा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी राजू कुमार शुक्रवार रात को रोजाना की तरह देर रात होने पर परिवार के साथ घर के अंदर सो गए थे। शुक्रवार तथा शनिवार के मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने दोनों बकरी खोलकर उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी घर वालों के साथ ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। मामले को लेकर डायल 112 पुलिस को भी जानकारी दे दी गई।