मेजा: मेजा खास में सरकारी जमीन पर घर बनाने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, एक व्यक्ति घायल
यमुनापार क्षेत्र के मेंजा कोतवाली थाना अंतर्गत मेजा खास में सरकारी जमीन पर घर बनाने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में कहा सुनी के दौरान लाठी डंडों से जमकर मारपीट हो गया। जिसमें एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोंटे आ गई। पीड़ित ने मामले को लेकर मेजा थाने पर पहुंचा, नाम जद तहरीर देखकर शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है।