कोरांव: धनगर समाज ने कोरांव बाजार में पदयात्रा निकालकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया, जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की
धनगर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को धनगर समाज ने कोरांव में पदयात्रा और महापंचायत की। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला। लाल जी धनगर ‘निराला’ के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। यात्रा सरदार पटेल तिराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार के रास्ते तहसील परिसर पहुंची। इस दौरान लोगों ने धनगर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।