कांगड़ा के घट्टा टोल प्लाजा पर टोल बढ़ोतरी को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और वाहन चालकों ने विरोध जताया।
लोगों ने एकजुट होकर एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग के सामने अपनी आपत्ति रखी और टोल बढ़ोतरी के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़ा हुआ टोल स्थानीय वाहन चालकों और क्षेत्र के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल सकता है। साथ ही, मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।
अब प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाया जाता है, इस पर नजर रहेगी।
#Kangra #GhattaTollPlaza #TollPlaza #KangraNews #HimachalNews #TollIncrease #HimachalPradesh #RozanaHimachal