#राठ में 10 रुपये ज्यादा लेने पर कोतवाली पहुंचा मामला!
40 रुपये में बाल कटाने और शेविंग की बात तय थी, सैलून संचालक ने लिए 50 रुपये—ग्राहक ने दी तहरीर
राठ। नगर के चरखारी रोड स्थित एक सैलून में बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने के तय 40 रुपये के बजाय 50 रुपये लेने से नाराज व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दे दी।
टिकरिया गांव निवासी सीताराम बाबा ने बताया कि गुरुवार दोपहर सैलून में बाल कटवाने और दाढ़ी बनाने की मजदूरी 40 रुपये तय हुई थी, लेकिन युवक ने उनसे 50 रुपये ले लिए। सीताराम का आरोप है कि 10 रुपये ज्यादा लेने का विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई और धमकी भी दी गई।
उन्होंने शुक्रवार को राठ कोतवाली में तहरीर देकर 10 रुपये वापस दिलाने और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले को संज्ञान में लिया जाएगा।
🤔 आपके हिसाब से 10 रुपये का यह मामला कोतवाली तक पहुंचना सही है या बात वहीं सुलझ जानी चाहिए थी?
━━━━━━━━━━━━━━
👍 LIKE करें — ऐसी स्थानीय खबरों के लिए।
💬 COMMENT करें — अपनी राय बताएं।
🔄 SHARE करें — खबर आगे पहुंचाएं।
❤️ FOLLOW करें — Rath Times से जुड़े रहें।
Rath Times — हर खबर पर पैनी नजर।
#राठ #हमीरपुर #राठन्यूज #अजबगजब #सैलून #10रुपये #कोतवाली #स्थानीयसमाचार #RathTimes #Rath #Hamirpur #UPNews #ViralNews #TrendingNews
Rath, Hamirpur | Sep 13, 2026