#राठ में भाजपा सरकार पर गरजे सपाई, पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़
राठ के लोधेश्वर धाम में मंगलवार को समाजवादी पार्टी का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बूथ स्तर पर जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने संगठन को मजबूत कर अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष इदरीश खान और पुष्पेंद्र यादव ममना ने भी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियां बताने की अपील की।
सम्मेलन में सांसद अजेंद्र लोधी समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
👍 Like | Comment | Share | Follow जरूर करें।
#राठ #समाजवादीपार्टी #PDA #UPPolitics #RathNews
Rath, Hamirpur | Sep 9, 2026