#मौदहा: जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों लीटर दूध-घी और कुंतलों खोवा नष्ट
मौदहा (हमीरपुर)। जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने कस्बे की दो डेयरी दुकानों पर छापेमारी की।
📍 बड़े चौराहे और पानी की टंकी के पास किसान दूध डेयरी से टीम ने मक्खन, खोवा, दूध और पनीर के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
⚠️ कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सैकड़ों लीटर घी-दूध और कुंतलों खोवा को नालों में नष्ट कराया। इससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम करनवीर सिंह ने स्पष्ट कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिलावट करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 आपके इलाके में भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री हो रही है? कमेंट में बताएं।
👍 Like करें | 💬 Comment करें | 🔄 Share करें | 🔔 Rath Times को Follow करें
#मौदहा #हमीरपुर #जन्माष्टमी #खाद्यविभाग #मिलावटखोरी #छापेमारी #प्रशासन #खोवा #दूध #घी #पनीर #BreakingNews #HamirpurNews #MoudahaNews #UPNews
Rath, Hamirpur | Sep 4, 2026