राठ में सरकार पर जमकर भड़के जनसेवक मलखान सिंह निषाद, किसानों की व्यथा सुनाई 🌧️
राठ। खेतों में जलभराव से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद सोमवार को भारतीय किसान यूनियन युवा ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने, फसल बीमा में कथित धांधली रोकने और निजी नलकूपों के बिजली बिल माफ करने की मांग की।
किसानों ने तालाब, कुओं और चकरोडों से अवैध कब्जे हटाने तथा लींगा गांव के जलभराव से प्रभावित प्राथमिक विद्यालय की समस्या का समाधान कराने की भी मांग उठाई।
❤️ LIKE करें | 💬 COMMENT करें | 📲 SHARE करें | 🔔 FOLLOW जरूर करें।
#राठ #हमीरपुर #किसान #अतिवृष्टि #किसानआंदोलन
Rath, Hamirpur | Sep 8, 2026