Public App Logo
Profile Picture

Rath Times

@viratnewsnation.com
260Followers
0Following
बाबा निजामी का चार दिवसीय उर्स संपन्न, रंग की महफिल में गूंजे सूफियाना कलाम 🕌

हजारों अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी

मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम कम्हरिया स्थित हजरत बाबा निजामी की दरगाह पर आयोजित चार दिवसीय सालाना उर्स बुधवार को बड़े कुल की फातिहा और रंग की महफिल के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन दरगाह परिसर में हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। जायरीनों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी।

सूफी संत हजरत हकीम अब्दुल्ला शाह बाबा निजामी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स रविवार से शुरू हुआ था। पहले दिन ऑल इंडिया नातिया मुशायरा आयोजित हुआ, जबकि दूसरे दिन कुरानख्वानी, फातिहा, लंगर, चादरपोशी और महफिल-ए-सिमां का आयोजन किया गया। मंगलवार को भी धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा।

बुधवार को बड़े कुल की फातिहा के बाद रंग की महफिल सजी, जिसमें कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। खानकाह मुख्तारिया निजामिया हुसैनगंज सहित विभिन्न स्थानों पर जायरीनों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।

उर्स के दौरान भारी भीड़ के चलते मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम भी लगा था, जिसे पुलिस और मेला कमेटी ने यातायात व्यवस्था संभालकर सुचारु कराया। सज्जादानशीन हाफिज वली मोहम्मद निजामी और हाफिज लाल मोहम्मद निजामी ने सभी जायरीनों की सलामती की दुआ की। उर्स संपन्न होने के बाद भी मेले में दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटती रही।

🙏 आप भी मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करें।

👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
🔄 ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
💬 अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में दें।
📲 स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो जरूर करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=babanizami nis:value=BabaNizami nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=urs nis:value=Urs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maudaha nis:value=Maudaha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpur nis:value=Hamirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> में 30 हजार की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बीएसएनएल टावर का कबाड़ बेचने का झांसा देकर की थी ठगी, CCTV से हुई पहचान

राठ (हमीरपुर)। बीएसएनएल टावर का कबाड़ बेचने का झांसा देकर कबाड़ी से 30 हजार रुपये ठगने के मामले में राठ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी अनिकेत कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करता है। उसके मुताबिक, 14 अक्टूबर को बीएसएनएल टावर के पास एक व्यक्ति ने कबाड़ बेचने की बात कही। सौदा तय होने के बाद 15 अक्टूबर को राजू नाम के व्यक्ति ने उससे 30 हजार रुपये नकद ले लिए। इसके बाद कंप्यूटर से पक्का बिल बनवाने का बहाना बनाकर चला गया और वापस नहीं लौटा।

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने जलालपुर रोड स्थित नहर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बांदा जिले के बिसंडा निवासी अशरफ और रमेश कुमार तथा बबेरू निवासी मंगल शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

📢 खबर को शेयर करें और अपनी राय कमेंट में बताएं।

👍 लाइक करें | ↗️ शेयर करें | 💬 कमेंट करें

📲 Rath Times को फॉलो करें, बुंदेलखंड की ताजा और स्थानीय खबरों के लिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlightseveryone nis:value=highlightseveryone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foryoupage nis:value=foryoupage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyone nis:value=everyone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fypシ nis:value=fypシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ: nis:value=राठ: nis:enabled=true nis:link/> सूने मकान का ताला तोड़कर ढाई लाख के जेवरात और सामान चोरी

राठ के टिकरिया गांव में वारदात, पीड़ित परिवार राजकोट में करता है मजदूरी

राठ (हमीरपुर)। टिकरिया गांव में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, पीतल के बर्तन और महंगी साड़ियां चोरी कर लीं। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी श्रीकांत राजपूत परिवार सहित गुजरात के राजकोट में रहकर मजदूरी करते हैं। उनका मकान गांव में बंद था। आरोप है कि मंगलवार रात चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी से दो जोड़ी बड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, सोने की तीन अंगूठियां, हाय और एक जोड़ी छोटी पायल चोरी कर ले गए। चोर पीतल के बर्तन और उनकी पत्नी की महंगी साड़ियां भी ले गए।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि दरोगा को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है।

📢 आपके इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं।

👍 लाइक करें | ↗️ शेयर करें | 💬 कमेंट करें

📲 Rath Times को फॉलो करें, बुंदेलखंड की ताजा खबरों के लिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlightseveryone nis:value=highlightseveryone nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=everyone nis:value=everyone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चोरी nis:value=चोरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foryoupage nis:value=foryoupage nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ: nis:value=राठ: nis:enabled=true nis:link/> महिला से छेड़छाड़ और दो लाख रुपये ले जाने का आरोप, पुलिस करेगी जांच

छत के रास्ते घर में घुसने का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत

जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और बैग में रखे दो लाख रुपये ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस दिलाने और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

महिला के अनुसार, उनके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह 14 अक्टूबर को पति के पास से दो लाख रुपये लेकर घर लौटी थीं। रुपये बैग में रखे हुए थे। आरोप है कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह बच्चों के साथ घर में सो रही थीं, तभी गांव का एक युवक छत के रास्ते घर में घुस आया और बैग से दो लाख रुपये निकाल लिए।

महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग गया।

जरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

📢 आपकी राय में ऐसे मामलों में पुलिस को क्या कार्रवाई करनी चाहिए? कमेंट में बताएं।

👍 लाइक करें | ↗️ शेयर करें

📲 Rath Times को फॉलो करें, बुंदेलखंड की ताजा खबरों के लिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जरिया nis:value=जरिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्थानीयसमाचार nis:value=स्थानीयसमाचार nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ: nis:value=राठ: nis:enabled=true nis:link/> हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, ढाई साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

राठ में गृह प्रवेश के बाद पंडाल खोलते समय हादसा, परिवार में मचा कोहराम

राठ (हमीरपुर)। गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद पंडाल का पाइप निकालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक की ढाई साल की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।

जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव निवासी नरसिंह राजपूत के अनुसार, सोमवार को गांव के प्रदीप द्विवेदी के उरई रोड स्थित भवन में गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। इसमें उनके छोटे भाई अरिमर्दन राजपूत भी शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह कार्यक्रम के बाद पंडाल का पाइप निकाला जा रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे अरिमर्दन करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर अरविंद कुमार यादव ने मृत घोषित कर दिया। अरिमर्दन खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी रोशनी, मां सुमित्रा और मासूम बेटी नित्या का रो-रोकर बुरा हाल है।

जरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

💔 एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार का सहारा। दिवंगत युवक को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

👍 लाइक करें | ↗️ शेयर करें | 💬 अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें

📲 Rath Times को फॉलो करें, बुंदेलखंड की ताजा खबरों के लिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlightseveryone nis:value=highlightseveryone nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=everyone nis:value=everyone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foryoupage nis:value=foryoupage nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ: nis:value=राठ: nis:enabled=true nis:link/> जयकारों और गाजे-बाजे के साथ निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, नम आंखों से दी विदाई

राठ में नौ दिन की पूजा-अर्चना के बाद निकलीं देवी प्रतिमाएं, गुलाल उड़ाकर झूमे श्रद्धालु

राठ (हमीरपुर)। शारदीय नवरात्र के नौ दिन तक हवन-पूजन, आरती और भजन-कीर्तन के बाद मंगलवार को कस्बे में स्थापित देवी प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए। पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा।

नवरात्र के दौरान कस्बे के विभिन्न स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। देवी पंडालों में नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मंगलवार सुबह से ही विसर्जन यात्राएं शुरू हो गईं। श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए मां के जयकारे लगाकर आगे बढ़े।

विसर्जन यात्रा के बाद सरसेड़ा के मौदहा बांध, कस्बा खेड़ा की विरमा नदी और चिकासी की बेतवा नदी में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार दिलीप सिंह और कोतवाल अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

🙏 बोलो सच्चे दरबार की जय! मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे।

👍 लाइक करें | ↗️ शेयर करें | 💬 कमेंट में जय माता दी लिखें।

📲 Rath Times को फॉलो करें, बुंदेलखंड की ताजा खबरों के लिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जयमातादी nis:value=जयमातादी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मांदुर्गा nis:value=मांदुर्गा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विसर्जनयात्रा nis:value=विसर्जनयात्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शारदीयनवरात्र nis:value=शारदीयनवरात्र nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=चरखारी nis:value=चरखारी nis:enabled=true nis:link/> में बीज कालाबाजारी के आरोप पर बवाल! विधायक ने गोदाम प्रभारी को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

महोबा के चरखारी में किसानों के लिए आए बीज को कथित तौर पर रात में बाहर भेजे जाने के मामले में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने बीज गोदाम पहुंचकर नाराजगी जताई। इस दौरान गोदाम प्रभारी सोनू यादव को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आप का राठ टाइम्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

📹 देखिए पूरा मामला इस वीडियो में।

👍 लाइक करें | 💬 अपनी राय दें | 🔄 शेयर करें
ऐसी ही खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=charakhari nis:value=Charakhari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahobanews nis:value=MahobaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/>
मानव तस्करी को लेकर हमीरपुर पुलिस ने किया जागरूक, झूठे प्रलोभनों से बचने की अपील

नौकरी, अच्छी कमाई और शादी का लालच देकर बनाया जा सकता है शोषण का शिकार, संदिग्ध गतिविधि की सूचना 112 पर दें

हमीरपुर। मानव तस्करी और शोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हमीरपुर पुलिस ने सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नौकरी, अच्छी कमाई, बेहतर भविष्य और शादी का झूठा प्रलोभन देकर लोगों को मानव तस्करी का शिकार बनाया जा सकता है।

पुलिस ने लोगों से ऐसे प्रलोभनों से सावधान रहने, बच्चों और जरूरतमंद व्यक्तियों को जागरूक करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, समय पर दी गई एक सूचना किसी की जिंदगी बचाने में मददगार हो सकती है।

📞 आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर कॉल करें।

हमीरपुर पुलिस ने संदेश दिया कि जागरूकता और सतर्कता के जरिए मानव तस्करी के खतरे से बचाव में मदद मिल सकती है।

👍 खबर को लाइक करें।
💬 मानव तस्करी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपनी राय कमेंट में बताएं।
🔄 इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें और ऐसी ही खबरों के लिए Rath Times पेज को फॉलो जरूर करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurpolice nis:value=HamirpurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मानव_तस्करी nis:value=मानव_तस्करी nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=highlightseveryone nis:value=highlightseveryone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyone nis:value=everyone nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> में फल विक्रेता की संदिग्ध मौत के बाद हुआ बवाल

हमीरपुर में फल विक्रेता राजकुमार निषाद की मौत के बाद कालपी चौराहे पर शव रखकर जाम, पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि। परिजनों ने न्याय, नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाया।

📹 पूरी घटना वीडियो में देखें।

👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
💬 अपनी राय कमेंट में बताएं।
🔄 खबर को शेयर करें और ऐसी ही खबरों के लिए Rath Times पेज को फॉलो जरूर करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurnews nis:value=HamirpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpur nis:value=Hamirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyone nis:value=everyone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlightseveryone nis:value=highlightseveryone nis:enabled=true nis:link/>
💃 बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता में कनिका सिंह ने मारी बाजी, काव्या और योग्यता भी चमकीं

राठ के बकरई गांव में ग्रामीण बच्चों ने दिखाई नृत्य प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

राठ। बकरई गांव में रविवार रात आयोजित बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कनिका सिंह ने प्रथम, काव्या राजपूत ने द्वितीय और योग्यता लाक्षाकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। द मिरर स्कूल के एमडी तरुण राजपूत और मानबहादुर उर्फ मुन्ना भैया ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक नीरज राजपूत रहे, जबकि संचालन दीपक गुरु ने किया।

👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
💬 आपकी नजर में किस क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को अधिक अवसर मिलने चाहिए? कमेंट में बताएं।
🔄 खबर शेयर करें और स्थानीय खबरों के लिए Rath Times पेज को फॉलो जरूर करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathnews nis:value=RathNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurnews nis:value=HamirpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dancecompetition nis:value=DanceCompetition nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ: nis:value=राठ: nis:enabled=true nis:link/> छत से गिरकर श्रमिक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लघुशंका के लिए उठे 42 वर्षीय दुलीचंद्र बिना रेलिंग वाले छज्जे से गिरे, उरई ले जाते समय तोड़ा दम

राठ। जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव में रविवार रात छत से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। वह रात में लघुशंका के लिए उठे थे, तभी बिना रेलिंग वाले छज्जे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

करियारी गांव निवासी दुलीचंद्र सिंह (42) ईंट-भट्टों पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब 10 बजे वह घर की छत पर सो रहे थे। लघुशंका के लिए उठकर छज्जे की ओर गए, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।

दुलीचंद्र अपने पीछे पत्नी मालती, बेटी रेशमा और दो बेटों शिवम व सत्यम को छोड़ गए हैं। परिवार के पास करीब आधा बीघा कृषि भूमि है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जरिया थानाध्यक्ष के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

👍 खबर को लाइक करें।
💬 अपनी संवेदनाएं कमेंट में व्यक्त करें।
🔄 खबर शेयर करें और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Rath Times पेज को फॉलो जरूर करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathnews nis:value=RathNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurnews nis:value=HamirpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jariya nis:value=Jariya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyone nis:value=everyone nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ-उरई nis:value=राठ-उरई nis:enabled=true nis:link/> मार्ग: ₹1.54 करोड़ खर्च, सात महीने में चौथी बार पुल की स्लैब क्षतिग्रस्त होने का दावा

चिकासी-मोहाना पुल की मरम्मत पर उठे सवाल, कई जगह सरिया बाहर निकलने से वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता

राठ (हमीरपुर)। बेतवा नदी पर बने चिकासी-मोहाना पुल की मरम्मत के बाद भी इसकी हालत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मार्च में ₹1.54 करोड़ की लागत से मरम्मत कराई गई थी, लेकिन सात माह के भीतर चौथी बार स्लैब क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। कई जगह सरिया बाहर निकलने की भी जानकारी है। विभाग की ओर से दोबारा मरम्मत का काम कराया जा रहा है।

वर्ष 1983 में बना 699 मीटर लंबा यह पुल हमीरपुर और जालौन जनपद को जोड़ता है। इससे प्रतिदिन करीब 2,500 वाहनों के गुजरने का अनुमान है। राठ-उरई मार्ग पर स्थित होने के कारण यह पुल आसपास के गांवों के साथ महोबा, झांसी, कानपुर, इटावा और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

पुल की मरम्मत के लिए 5 फरवरी से 16 मार्च तक आवागमन बंद रखा गया था। इस दौरान क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने और सतह को मजबूत करने का काम कराया गया। करीब 40 दिन तक यातायात बंद रहने से आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी हुई थी। 17 मार्च को आवागमन बहाल होने के कुछ समय बाद ही स्लैब क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें सामने आने लगी थीं।

मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल

बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ने से काम में इस्तेमाल सामग्री, तकनीकी मानकों और निगरानी व्यवस्था की जांच की मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार मरम्मत कराने के बजाय पुल की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

विभाग का क्या कहना है?

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन दृगपाल वर्मा ने कहा कि स्लैब उखड़ी नहीं है। पुल की मजबूती बनाए रखने के लिए मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।

अब सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी पुल की सतह को लेकर बार-बार शिकायतें क्यों सामने आ रही हैं? इसकी तकनीकी जांच से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

👍 खबर उपयोगी लगे तो लाइक करें।
💬 पुल की स्थिति और मरम्मत को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
🔄 खबर शेयर करें और स्थानीय खबरों के लिए Rath Times पेज को फॉलो जरूर करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathnews nis:value=RathNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurnews nis:value=HamirpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=betwariver nis:value=BetwaRiver nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ: nis:value=राठ: nis:enabled=true nis:link/> ममता रवि गुप्ता बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, 20 साल से कर रहीं समाज सेवा

राठ की ममता गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी, मनोनयन पर समर्थकों ने बांटी मिठाई

राठ। भारतीय जनता पार्टी ने राठ के चौवट्टा मोहल्ला निवासी ममता रवि गुप्ता को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उनके मनोनयन पर लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।

ममता रवि गुप्ता करीब 20 वर्ष पूर्व महिला शक्ति संस्था की स्थापना कर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हुई थीं। उनकी संस्था ने महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के साथ युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए भी काम किया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

उनके पति रविंद्र कुमार गुप्ता पेट्रोल पंप व्यवसायी होने के साथ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भाजपा nis:value=भाजपा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महिलामोर्चा nis:value=महिलामोर्चा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ममतागुप्ता nis:value=ममतागुप्ता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/>

👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें, लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर करें। 
👉 अपनी प्रतिक्रिया संक्षेप में कमेंट करें 
👉 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो जरूर करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> में कार गैराज चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; बाल अपचारी भी निगरानी में

🔹 पांच दिन पहले गैराज से मशीन, औजार, सिलिंडर और वाहन के पार्ट्स हुए थे चोरी
🔹 पुलिस ने आठ बोरी मोटर पार्ट्स समेत चोरी का सामान किया बरामद

राठ (हमीरपुर)। राठ कोतवाली पुलिस ने नगर के एक कार गैराज में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए वाहन के विभिन्न पार्ट्स और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, मुगलपुरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनवार का फरसौलियाना मोहल्ले में नहर कोठी के पीछे गाड़ियों का गैराज है। शनिवार की रात गैराज में रहने वाले लड़कों के बाहर जाने पर चोर अंदर घुस गए। चोर इलेक्ट्रॉनिक मशीन, औजार, घरेलू गैस सिलिंडर, हेड, गियर बॉक्स और सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार को गैराज पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद मंगलवार को पीड़ित ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई।

कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद बुधवार को स्यावरी रोड से पठानपुरा मोहल्ला निवासी छोटेलाल पुत्र सूरज और गायत्रीनगर निवासी प्रमोद उर्फ हल्के पुत्र धर्मराज राजपूत को गिरफ्तार किया गया। एक बाल अपचारी को भी निगरानी में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ बोरी मोटर पार्ट्स, डेक, गियर बॉक्स, हेड, टर्बो, बैटरी, टेपिट कवर, अल्टरनेटर और सेल्फ स्टार्टर सहित अन्य सामान बरामद किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई राजेश प्रसाद, कांस्टेबल मनोज सिंह, श्यामसुंदर और निर्भान सिंह शामिल रहे।

📲 Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
🔄 जनहित में खबर को शेयर करें।
💬 इस कार्रवाई पर अपनी राय कमेंट में दें।
🔔 राठ और आसपास की ताजा खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चोरी nis:value=चोरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिसकार्रवाई nis:value=पुलिसकार्रवाई nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=मौदहा: nis:value=मौदहा: nis:enabled=true nis:link/> जहरीले कीड़े के काटने से छात्र की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था अभय

तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर कानपुर किया गया रेफर, इलाज के दौरान नहीं बच सकी जान

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कस्बे में जहरीले कीड़े के काटने की आशंका के बाद 18 वर्षीय छात्र अभय की मौत हो गई। परिजनों ने उसे बचाने के लिए कई जगह इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

कस्बे के चर्च परिसर के पास रहने वाले रघुनाथ ने बताया कि शनिवार रात उनका बेटा अभय खाना खाकर सोया था। रविवार सुबह उसे चक्कर आने लगे और वह गिर पड़ा। अभय ने मां को बताया कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से हालत में सुधार न होने पर कानपुर ले जाने की सलाह दी गई।

परिजनों के मुताबिक, अभय की हालत लगातार बिगड़ रही थी। रविवार देर शाम वे उसे रतनगढ़ के एक वैद्य के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिवार का इकलौता बेटा था अभय

अभय निजी तौर पर बीए की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत के बाद मां प्रीति और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

🙏 Rath Times की अपील
👍 खबर को लाइक करें।
↗️ दुख की इस खबर को साझा करें।
💬 अपनी संवेदनाएं शालीनता से व्यक्त करें।
🔔 स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मौदहा nis:value=मौदहा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छात्रकीमौत nis:value=छात्रकीमौत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तरप्रदेश nis:value=उत्तरप्रदेश nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ: nis:value=राठ: nis:enabled=true nis:link/> पुतला दहन पर कार्रवाई को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं पर भी FIR की मांग

राठ में प्रशासन पर पक्षपात का आरोप, एसडीएम चित्रा निर्वाल को सौंपा ज्ञापन

राठ। सीईसी के पुतला दहन मामले में प्राथमिकी दर्ज होने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। सपाइयों ने एसडीएम चित्रा निर्वाल को ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी का पुतला दहन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 7 अक्टूबर को रानी गेट पर विपक्ष के प्रदर्शन और पुतला दहन के मामले में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि 12 अक्टूबर को आंबेडकर चौराहे पर भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सपाइयों ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और सत्ता पक्ष व विपक्ष के मामलों में प्रशासन की कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के पुतला दहन मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में सत्यपाल यादव, कामता राजपूत, विमल राजपूत, प्रेमचंद्र पासवान, दिनेश लोधी, रविंद्र लोधी, मातादीन पासवान, चेतराम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 आपकी राय: क्या कानून का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए?

👍 लाइक करें | ↗️ शेयर करें
💬 अपनी राय शालीनता से कमेंट करें।
🔔 स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समाजवादीपार्टी nis:value=समाजवादीपार्टी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनीति nis:value=राजनीति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralphoto nis:value=viralphoto nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=photoviraltrading nis:value=photoviraltrading nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralphototoday nis:value=viralphototoday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralphotopost nis:value=viralphotopost nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ: nis:value=राठ: nis:enabled=true nis:link/> बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

🔹 पति के साथ मोपेड से घर लौट रही थीं मत्ती, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
🔹 दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया, शव घर पहुंचते ही मचा चीख-पुकार

राठ (हमीरपुर)। बागेश्वर धाम से पति के साथ दर्शन कर मोपेड से घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हरपालपुर और अलीपुरा के बीच सिद्ध बाबा स्थान के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गईं और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

राठ नगर के अतरौलिया मोहल्ला निवासी परमलाल प्रजापति ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी पत्नी मत्ती (40) के साथ मोपेड से बागेश्वर धाम दर्शन करने गए थे। बुधवार को दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सिद्ध बाबा स्थान के पास यह हादसा हो गया।

परमलाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी पत्नी मत्ती गल्ला मंडी में अनाज की छनाई का काम करती थीं। मत्ती अपने पीछे बेटे रामहेत और बेटी प्रार्थना को छोड़ गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां को खोने वाले दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

🙏 दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं।

📲 Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
🔄 दूसरों तक पहुंचाने के लिए शेयर करें।
💬 अपनी संवेदनाएं कमेंट में व्यक्त करें।
🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyone nis:value=everyone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सड़कहादसा nis:value=सड़कहादसा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बागेश्वरधाम nis:value=बागेश्वरधाम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foryou nis:value=foryou nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbreels nis:value=fbreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralfb nis:value=viralfb nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ: nis:value=राठ: nis:enabled=true nis:link/> तालाब में डूबने से तीन साल की दिशा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खेलते-खेलते घर से कुछ दूर पहुंच गई मासूम, परिजन पड़ोस में खोजते रहे; तालाब में मिला शव

राठ (हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के पतखुरी गांव में सोमवार शाम दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बालिका दिशा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर के बाहर खेलते समय वह कुछ दूरी पर स्थित तालाब तक पहुंच गई थी। परिजन उसे आसपास और पड़ोसियों के यहां तलाशते रहे, लेकिन बाद में तालाब में उसका शव मिला।

गांव निवासी जयहिंद अनुरागी ने बताया कि सोमवार शाम उनकी बेटी दिशा घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने आसपास और पड़ोसियों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी बालिका का पता नहीं चला। आशंका होने पर परिजन तालाब पहुंचे, जहां दिशा पानी में मिली।

परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. कनिष्क माहुर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां मालती का रो-रोकर बुरा हाल है।

मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले जयहिंद की दिशा अपने पीछे बड़े भाई सागर और छोटी बहन जिज्ञासा को छोड़ गई है। जरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो Like करें।
🔄 खबर को Share करें।
💬 अपनी राय संक्षेप में Comment करें।
🔔 स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को Follow करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पतखुरी nis:value=पतखुरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दुखदहादसा nis:value=दुखदहादसा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foryou nis:value=foryou nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbreels nis:value=fbreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralfb nis:value=viralfb nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ: nis:value=राठ: nis:enabled=true nis:link/> खेत से घर लौट रही महिला का ट्रैक्टर से रास्ता रोककर छेड़छाड़ का आरोप, दो के खिलाफ FIR

🔹 गांव के बाहर पुलिया के पास हुई घटना, विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
🔹 चिकासी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच

राठ (हमीरपुर)। चिकासी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से घर लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे वह खेत से घर जा रही थीं। गांव के बाहर पुलिया के पास बरगढ़ निवासी राजू ठाकुर और मंगरौठ निवासी धीरेंद्र राजपूत ने ट्रैक्टर लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं।

महिला के अनुसार, उन्होंने शोर मचाया, लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान वहां से एक गाड़ी गुजरी, जिसे देखकर दोनों आरोपी गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के बाद मौके से चले गए।

चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

📲 Rath Times से जुड़ें
👍 खबर उपयोगी लगे तो लाइक करें।
🔄 खबर को शेयर करें, ताकि स्थानीय घटनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचे।
💬 इस मामले पर अपनी राय संयमित शब्दों में रखें।
🔔 राठ और आसपास की ताजा खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चिकासी nis:value=चिकासी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महिलासुरक्षा nis:value=महिलासुरक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foryou nis:value=foryou nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbreels nis:value=fbreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralfb nis:value=viralfb nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> में किन्नरों के दो गुट भिड़े, मारपीट में एक घायल

🔴 वसूली को लेकर विवाद का आरोप, साथी किन्नर को गाड़ी में खींचकर ले जाने की कोशिश का भी दावा

राठ (हमीरपुर)। राठ में क्षेत्र से बाहर से आए किन्नरों को वसूली करने से रोकने पर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष ने डंडों और चाकू से हमला करने तथा अपने साथी किन्नर को गाड़ी में खींचकर ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नगर के छोटी जुल्हेटी मोहल्ला निवासी साहिबा किन्नर ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे उरई रोड पर इटायल गांव के पास पनवाड़ी क्षेत्र के कुछ किन्नर ढोलक बजाकर वसूली कर रहे थे। वह अपने साथी नैना, सीमा, सुमन और आयुषी के साथ मौके पर पहुंचीं और अपने क्षेत्र में वसूली करने का विरोध किया।

आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों और चाकू से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी देने और नैना किन्नर को खींचकर गाड़ी में ले जाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। साहिबा के मुताबिक, आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके साथियों को भी चोटें लगी हैं।

पुलिस का पक्ष: कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

📲 Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
↗️ खबर को शेयर कर दूसरों तक पहुंचाएं।
💬 अपनी राय शालीनता से कमेंट में रखें।
🔔 राठ और हमीरपुर की स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किन्नर nis:value=किन्नर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मारपीट nis:value=मारपीट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्थानीयसमाचार nis:value=स्थानीयसमाचार nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> में मिशन शक्ति 6.0 का आगाज, जागरूकता रैली निकाल छात्राओं ने दिया सुरक्षा का संदेश

विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत और चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया ने दिखाई हरी झंडी; महिला सुरक्षा, अधिकारों व हेल्पलाइन की दी जानकारी

राठ (हमीरपुर)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर सोमवार को राठ में मिशन शक्ति अभियान 6.0 की शुरुआत जागरूकता रैली के साथ हुई। रैली के माध्यम से छात्राओं ने महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक किया।

कोतवाली परिसर में विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत और चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मां शारदा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रैली में भाग लेकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपने अधिकारों को समझें और जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकें।

इस दौरान एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार दिलीप कुमार, कोतवाल अनूप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

📲 Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
↗️ जनहित की इस खबर को शेयर करें।
💬 आपकी राय का स्वागत है।
🔔 राठ और हमीरपुर की स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=missionshakti60 nis:value=MissionShakti60 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मिशनशक्ति nis:value=मिशनशक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महिलासुरक्षा nis:value=महिलासुरक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नारीसशक्तिकरण nis:value=नारीसशक्तिकरण nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

🔴 11 छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग

राठ (हमीरपुर)। 11 छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने राठ के आंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का सांकेतिक पुतला फूंका गया।

प्रदर्शन में राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिला अधिकारों की बात करने वाली पार्टी अपने सांसद के मामले में चुप क्यों है। उन्होंने प्रियंका गांधी के नारे ‘बेटी हूं, लड़ सकती हूं’ का जिक्र करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से इस मामले में बोलने की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद को पद से हटाने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, पूर्व विधायक डॉ. अंबेश कुमारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. आराधना राजपूत, महेंद्र शुक्ला, महेंद्र शर्मा और अमरजीत सिंह अरोरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📲 Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
↗️ खबर को शेयर कर दूसरों तक पहुंचाएं।
💬 अपनी राय शालीनता से कमेंट में रखें।
🔔 स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भाजपा nis:value=भाजपा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महिलासुरक्षा nis:value=महिलासुरक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तरप्रदेश nis:value=उत्तरप्रदेश nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ: nis:value=राठ: nis:enabled=true nis:link/> सपाइयों ने सीईसी की सांकेतिक शोकसभा की, फोटो रखकर दी श्रद्धांजलि

राठ। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध अभियान चला रहे सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुतला दहन के बाद गुरुवार को सांकेतिक शोकसभा आयोजित की। रामलीला मैदान के सामने टेंट लगाकर बैठे सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की फोटो रखकर श्रद्धांजलि सभा की।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यपाल यादव ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकतंत्र और संविधान को मटियामेट कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया था। भारतीय संस्कारों के अनुसार गुरुवार को सांकेतिक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

सभा में विमलेश कुमारी, कामता प्रसाद, रविंद्र राजपूत समेत अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👍 खबर पसंद आए तो Like करें
🔄 Share कर ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं
➕ Rath Times को Follow जरूर करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समाजवादीपार्टी nis:value=समाजवादीपार्टी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सपा nis:value=सपा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ज्ञानेशकुमार nis:value=ज्ञानेशकुमार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सीईसी nis:value=सीईसी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लोकतंत्र nis:value=लोकतंत्र nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rathnews nis:value=RathNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurnews nis:value=HamirpurNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=राठ: nis:value=राठ: nis:enabled=true nis:link/> सड़क खराब, फिर भी ओवरस्पीड का चालान! व्यापार मंडल ने डीएम के सामने उठाए सवाल

राठ-पनवाड़ी मार्ग की बदहाली पर जताई नाराजगी, कोट बाजार में पार्किंग और अतिक्रमण से मुक्ति की मांग

हमीरपुर। सड़क क्षतिग्रस्त है, रास्ते में परेशानियां हैं, लेकिन ओवरस्पीड के चालान किए जा रहे हैं! राठ-पनवाड़ी मार्ग को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने यह मुद्दा उठाते हुए जिलाधिकारी से चालान पर रोक लगाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। व्यापार मंडल ने चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर राठ की यातायात व्यवस्था, पार्किंग और अतिक्रमण जैसी समस्याओं के समाधान की मांग भी की।

🛣️ खराब सड़क पर चालान, पहले सड़क दुरुस्त करने की मांग

व्यापार मंडल ने कहा कि राठ-पनवाड़ी मार्ग की हालत खराब है, इसके बावजूद इस मार्ग पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा के आधार पर चालान किए जा रहे हैं। संगठन ने क्षतिग्रस्त सड़क पर चालान की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मार्ग को दुरुस्त कराने और ओवरस्पीड चालानों पर रोक लगाने की मांग की।

🚗 कोट बाजार में पार्किंग नहीं, ग्राहक परेशान

राठ के कोट बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी होती है। व्यापार मंडल ने यहां पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही आंबेडकर चौराहे से पड़ाव तक लगने वाले जाम की समस्या उठाते हुए सड़क चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर बनवाने की मांग की।

🏪 दुकानों के सामने 25 फीट तक अतिक्रमण का आरोप

व्यापार मंडल ने टाउन हॉल स्थित पानी की टंकी के सामने अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया। संगठन का आरोप है कि नवनिर्मित दुकानों के कुछ दुकानदारों ने दुकानों के बाहर करीब 25 फीट तक अतिक्रमण कर रखा है। नीचे की ओर तिरपाल लगाने से पुरानी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी प्रभावित होती है। वहीं, डलिया आदि सामान बेचने वालों के अतिक्रमण से ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है।

व्यापार मंडल के अनुसार, अतिक्रमण का विरोध करने पर विवाद की स्थिति बन जाती है। संगठन का कहना है कि वह पिछले 18 महीनों से नगर पालिका से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, कोर कमेटी अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, गिरीश शरण बुधौलिया और धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

📢 Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो Like करें।
🔄 व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए Share करें।
💬 अपनी राय संक्षेप में Comment करें।
🔔 राठ और हमीरपुर की स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को Follow करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=व्यापारमंडल nis:value=व्यापारमंडल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सड़कसमस्या nis:value=सड़कसमस्या nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अतिक्रमण nis:value=अतिक्रमण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=foryou nis:value=foryou nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbreels nis:value=fbreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralfb nis:value=viralfb nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> में 7 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू, बिना अनुमति जमावड़े पर रोक

नवरात्रि, दीपावली और एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन का आदेश, उल्लंघन पर हो सकती है गिरफ्तारी

हमीरपुर। जनपद में आगामी पर्वों, जयंती कार्यक्रमों और स्नातक एमएलसी चुनाव को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया है। यह आदेश 10 अक्टूबर से 7 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

निषेधाज्ञा के दौरान बिना पूर्व अनुमति पांच या पांच से अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने पर रोक रहेगी। अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने, अफवाह फैलाने या उन्हें प्रसारित करने तथा सार्वजनिक अथवा निजी स्थानों पर ईंट-पत्थर जमा करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रशासन ने धार्मिक, जातिगत या व्यक्तिगत भावनाएं आहत करने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सक्षम मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना जुलूस, रैली और सार्वजनिक सभा आयोजित करना भी प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के निजी जीवन और चरित्र पर आक्षेप लगाने, ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने पर भी रोक रहेगी।

प्रशासन की चेतावनी: निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आदेश में उल्लंघन की स्थिति में बिना वारंट गिरफ्तारी का प्रावधान भी उल्लेखित है।

📲 Rath Times से जुड़ें और अपने क्षेत्र की हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं।

👍 खबर पसंद आए तो Like करें।
🔄 जनहित में Share करें।
💬 अपनी राय संक्षिप्त और गरिमापूर्ण ढंग से Comment करें।
🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को Follow करना न भूलें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpur nis:value=Hamirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rathtimes nis:value=RathTimes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurnews nis:value=HamirpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=निषेधाज्ञा nis:value=निषेधाज्ञा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तरप्रदेश nis:value=उत्तरप्रदेश nis:enabled=true nis:link/>