मड़ावरा: मड़ावरा के तहसील सभागार में एसडीएम ने दुर्गा पण्डाल समिति के लोगों को मूर्ति विसर्जन के संबंध में दिए निर्देश
मड़ावरा के तहसील सभागार में शनिवार को दोपहर 2बजे एसडीएम ने दुर्गा पण्डाल समिति के लोगों के साथ बैठक करके उन्हें आवश्यक निर्देश दिये। एसडीएम ने कहा कि मूर्ति विसर्जन निर्धारित स्थान पर ही करें। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान राहगीरों पर गुलाल मत डालें। इस दौरान उन्होंने सभी समितियों के लोगों से निर्धारित प्रपत्र भी जमा कराया।