हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से रह रहे डेढ़ दर्जन लोगों को जीआरपी ने बाहर किया
शनिवार शाम 5 बजे करीब राजकीय रेलवे पुलिस यानी जीआरपी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से रह रहे डेढ़ दर्जन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया। आगामी चारधाम यात्रा के पहले GRP ने रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए एसपी जीआरपी के आदेश के बाद ये अभियान चलाया। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।