कर्वी: कर्वी पुलिस टीम और एसओजी ने 2 अभियुक्तों को 3 किलो 400 ग्राम सूखा अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार
चित्रकूट जिले की कर्वी पुलिस टीम व एसओजी की टीम ने 02 अभियुक्तों को 03 किलो 400 ग्राम सूखा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है,अभियुक्त 1. धर्मेन्द्र पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी सिमरदहा थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट 2. राहुल पटेल पुत्र सच्चिदानंद पटेल निवासी कस्बा व थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट का रहने वाला है।