कर्वी: पहाड़ी कलवारा बुजुर्ग में अवैध तमंचे से हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
चित्रकूट जिले पहाड़ी कलवारा बुजुर्ग में अवैध तमंचे से फायर कर हत्या करने वाला आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है.और घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा,कारतूस बरामद भी किया गया है.अभियुक्त शेष नारायण मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा पुत्र गिरीश कुमार मिश्रा निवासी कलवारा बुजुर्ग जिला चित्रकूट का रहने वाला है।