कर्वी: पहाड़ी के कलवारा बुजुर्ग गांव में दबंग ने घर के बाहर बैठे लोगों पर किया फायर, एक की मौत, घायल को प्रयागराज रेफर
पहाड़ी के कलवारा बुजुर्ग गांव में सोमवार की शाम 5 बजे घर के बाहर परिवार के साथ बैठे शिवचरण के ऊपर दबंग शेषनारायण पुत्र शंकर ने तमंचे से गोली मार दी जिससे शिवचरण की मौत हो गई ।और बालाजी घायल हो गया। बालाजी को प्रयागराज रेफर किया गया है ।शिवचरण के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।